नई दिल्ली, 14 जुलाई 2025: घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए आज की सुबह एक खुशखबरी लेकर आई है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है, जिससे आम जनता को राहत मिलने वाली है। देश के कई हिस्सों में घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडरों की कीमतों में गिरावट देखी गई है।
घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमतें (14.2 KG):
| शहर | नई कीमत (₹) |
|---|---|
| दिल्ली | ₹853 |
| मुंबई | ₹852.50 |
| कोलकाता | ₹879 |
| चेन्नई | ₹868.50 |
| पटना | ₹942.50 |
| लखनऊ | ₹890.50 |
| जयपुर | ₹856.50 |
| आगरा | ₹865.50 |
| गाजियाबाद | ₹850.50 |
| मेरठ | ₹860.50 |
| भोपाल | ₹858.50 |
| इंदौर | ₹860.50 |
| वाराणसी | ₹916.50 |
| अहमदाबाद | ₹860 |
| लुधियाना | ₹880.50 |
| गुरुग्राम | ₹861.50 |
| पुणे | ₹856 |
| हैदराबाद | ₹905 |
| बेंगलुरु | ₹855.50 |
कमर्शियल सिलेंडर (19 KG) हुआ और सस्ता:
IOCL के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले सप्ताह से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर कीमतों में औसतन ₹57–₹58 की कटौती की गई है:
-
दिल्ली: ₹1665
-
कोलकाता: ₹1769
-
मुंबई: ₹1616.50
-
चेन्नई: ₹1823.50
यह लगातार चौथा महीना है जब सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है।
क्या आपके शहर में कीमतें और घटेंगी?
तेल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। अगर कच्चे तेल के दाम और घटे, तो अगली बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में और राहत मिल सकती है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156874
Total views : 8178111