ताजा खबर
New Vice President of India: कौन होगा भारत का अगला उपराष्ट्रपति? इन दो में से किसी एक नाम पर लग सकती है मुहर, निर्वाचन आयोग ने तय कर दी चुनाव की तारीख रिटायर्ड IAS बिपिन मांझी बनाए गए राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त.. कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल सूरजपुर जिले को मिली डाइट की सौगात: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार छात्रावासी बच्चों का समग्र विकास अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी मंत्री राजवाड़े ने आकांक्षा हाट का किया उद्घाटन

झारखंड में इस बार खिल सकता है ‘कमल’, अधिकांश Exit Poll में भाजपा की जीत का दावा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रांची। झारखंड के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता में आने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार झारखंड में बनती नजर आ रही है। वहीं, जेएमएम के नेतृत्व वाले ‘इंडिया’ गठबंधन को झटका लगता दिख रहा है।

मतदान के बाद जारी विभिन्न सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल पर भरोसा करें तो राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है। एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, सत्ता की कमान भाजपा के हाथ में जाएगी। भाजपा को सामान्य बहुमत से अधिक सीटें मिल सकती है। विभिन्न एग्जिट पोल में राजग (NDA) को 40 से लेकर 53 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि झामुमो नीत आईएनडीआईए (I.N.D.I Alliance) को 25 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। सिर्फ एक एग्जिट पोल में झामुमो नीत आईएनडीआईए को 53 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

पांच एग्जिट पोल के नतीजे
चाणक्या के एग्जिट पोल में राजग को 45-50 और आईएनडीआईए को 35-38 सीटें, मैट्रिज ने राजग को 42-47 और आईएनडीआईए को 25-30 सीटें, पीपुल्स पल्स ने राजग को 44-53 और आईएनडीआईए को 25-37 सीटें, जेवीसी ने राजग को 40-44 और आईएनडीआईए को 30-40 सीटें, एक्सिस माय, इंडिया ने आईएनडीआईए को 53 और राजग को 25 सीटें दी है। वहीं, इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, हम एग्जिट पोल से अलग हैं। हम 50-55 सीटें पार करने जा रहे हैं। यह झारखंड के इतिहास की सबसे मजबूत सरकार होगी। लोग इस सरकार से तंग आ चुके थे। जेएमएम की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। सीएम 5 महीने जेल गए। जनादेश हमारे पक्ष में हैं। यह 23 नवंबर को मतगणना शुरू होने पर सच साबित होगा। वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी एग्जिट पोल पर अपनी राय रखी है।

गौरतलब है कि साल 2019 के विधानसभा चुनावों में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिली थी। वोट शेयरिंग की बात करें तो, मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा गठबंधन को 44.9 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। जबकि, जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन का वोट शेयर 38.2 फीसदी रह सकता है। वहीं, सर्वे में अन्य को 16.9 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

August 2025
S M T W T F S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *