रायपुर: छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब बिक्री को लेकर स्थिति एक बार फिर बदल गई है। विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने होली के अवसर पर शराब बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी करेगा।
दरअसल, नई आबकारी नीति में पहले से निर्धारित सात ड्राई डे में से होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) को हटाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि इन अवसरों पर शराब दुकानें खुली रह सकती हैं।
हालांकि, सरकार ने अब रुख बदलते हुए होली पर शराब बिक्री प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। यानी होली के दिन राज्यभर में सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। बताया जा रहा है कि सामाजिक समरसता और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। अन्य ड्राई डे पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार लागू रहेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8159908
Total views : 8182953