हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ वकील

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

तलाक केस के बहाने संपर्क, लाखों की मांग से मचा हड़कंप

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने तलाक के मामले में कानूनी मदद के बहाने एक वकील से संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने पूर्व पति से तलाक विवाद को लेकर वकील के पास पहुंची थी और कानूनी सहायता मांगी थी। शुरुआती बातचीत के बाद महिला ने वकील से लगातार संपर्क बनाए रखा और बाद में अपने वर्तमान पति और उसके दोस्तों को भी बातचीत में शामिल कर लिया।

कुछ समय बाद महिला और उसके साथियों ने वकील पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला ने झूठे वीडियो बनाने की धमकी दी और उसी आधार पर वकील को ब्लैकमेल करने लगी। इसके बाद महिला और उसके साथियों ने वकील से लाखों रुपये की मांग शुरू कर दी।

लगातार धमकियों और मानसिक दबाव से परेशान होकर वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला और उसके दो पुरुष साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि वकील को ब्लैकमेल कर बड़ी रकम वसूलने की कोशिश की गई थी। महिला ने तलाक केस के बहाने मुलाकात कर उसे हनी ट्रैप में फंसाने का प्रयास किया।

पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि महिला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी और इंस्टाग्राम पर रील बनाकर लोगों से संपर्क करती थी। पुलिस को आशंका है कि इसी तरह वह अन्य लोगों को भी निशाना बना सकती थी।

फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है, वहीं उसके दो फरार साथियों की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मामला सोशल मीडिया के जरिए बढ़ते हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के खतरों को एक बार फिर उजागर करता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment