
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राज्य के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में पालक शिक्षक बैठक होना है।
जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने,उन्हें शाला से जोड़ने,समुदाय को शाला से जोड़ने,उन्हें बच्चे के प्रगति से अवगत कराने एवं बच्चों में भविष्य की संभावनाओं का आकलन कर पालकों के साथ समन्वय साधते हुए संयुक्त रूप से परिणाम उन्मुखी प्रयास करने हेतु पालक शिक्षक बैठक अति आवश्यक है।
यद्धपि प्रत्येक शासकीय विद्यालयों में पालक शिक्षक बैठक होती रही है,तथापि उपरोक्त लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर नई शिक्षा नीति 2020 के मंशानुरूप राज्य के प्रत्येक शासकीय विद्यालयों में पालक शिक्षक बैठक नियमित रूप से कराए जाने का निर्णय राज्य शासन द्वारा लिया गया है।
इसी तारतम्य में जिला कोंडागांव के सभी विकासखंडों में 06 अगस्त 2024 को संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक होना है,जिसके लिए जिले के शालाओं में पदस्थ शिक्षकों द्वारा जोर-शोर से इस मेगा बैठक के सफल आयोजन हेतु घर घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168861
Total views : 8196652