रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में फैले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम काम्बले के मार्गदर्शन में और पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड साइबर) स्मृतिक राजनाला सहित अन्य अधिकारियों की निगरानी में की गई।


क्राइम एसीपी डॉ. नरेश पटेल के नेतृत्व में 50 सदस्यीय टीम ने 48 घंटे से अधिक समय तक विशेष अभियान चलाकर उड़ीसा के बरगढ़, बलांगीर, टिटलागढ़, बौध और कंधमाल जिलों में एक साथ दबिश दी। इस दौरान 6 अलग-अलग मामलों में कुल 9 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 1 महाराष्ट्र और 8 उड़ीसा के निवासी हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, पंजाब और उड़ीसा सहित कई राज्यों में गांजा सप्लाई कर रहा था। हाल ही में आजाद चौक एसीपी द्वारा पंजाब के 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया था।

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद से अब तक एनडीपीएस के 62 मामलों में 107 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और करीब 2.5 करोड़ रुपये की मादक सामग्री जब्त की गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8171755
Total views : 8200492