नई दिल्ली। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग ने बिहार विधानसभा चुनाव में एक बड़ी जीत हासिल की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसक मिलबेन ने एक पोस्ट साझा कर कांग्रेस समर्थकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पहले इंटरनेट मीडिया पर उनके खिलाफ ट्रोलिंग की थी क्योंकि उन्होंने भाजपा का समर्थन किया था।
मिलबेन का पोस्ट
मिलबेन ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ”प्रिय राहुल गांधी, कांग्रेस और सभी ‘गांधी गुंडों’ जिन्होंने मुझे कई हफ्ते पहले एक्स पर ट्रोल किया था और अब मेरे मित्र पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा बिहार चुनाव में जीत रहे हैं। जबकि कांग्रेस और राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को बिहार चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ रहा है।” राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार चुनाव में जीत का एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है।
पीएम मोदी का बडा संबोधन
बिहार के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 90 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है और एक प्रचंड जीत की ओर पार्टी बढ़ रही है। NDA की बात करें तो भाजपा और जनता दल यूनाइटेड समेत तमाम सहयोगी पार्टियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।
इन नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में स्थित भाजपा का मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इस दौरान उनका एक अलग अंदाज दिखा। उन्होंने सबसे पहले गमछा लहराकर जीत का जश्न मनाया और फिर बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘लोगों ने गर्दा उड़ा दिया’।
महागठबंधन पर पीएम मोदी का निशाना
पीएम मोदी ने इस दौरान कर्पूरी ठाकुर और जेपी नारायण को नमन भी किया। उन्होंने कहा कि जनता ने जंगलराज वालों के MY फॉर्मूले को नकार दिया। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों ने तुष्टिकरण वाला MY फॉर्मूला बनाया था।”
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने 2010 के बाद सबसे बड़ा जनादेश दिया है। उन्होंने NDA के सभी दलों की ओर से बिहार के लोगों का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि अब साकारात्मक वाला MY फॉर्मूला बना है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162953
Total views : 8187580