रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज महानदी भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) छत्तीसगढ़ स्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 7 और 8 मार्च 2026 को राजधानी रायपुर स्थित Shri Balaji Institute of Medical Sciences में आयोजित होने वाले “आईएमए सीजीकॉन 2026” के 21वें स्टेट कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का न्यौता दिया।
मुख्यमंत्री साय ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह के आयोजन चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार, अनुभवों के आदान-प्रदान और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर आईएमए छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष एवं चेयरमैन डॉ. अनूप वर्मा, हॉस्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शुक्ला, आईएमए सचिव डॉ. संजीव श्रीवास्तव तथा डॉ. गंभीर सिंह उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8177738
Total views : 8208217