रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट
रतलाम दिव्यांग भिक्षुक का निधन हो गया। लोगों ने सूचना दी। शव को मेडिकल कॉलेज में रखवाया। महालय श्राद्ध प्रारंभ होने के दिन दिव्यांग का अंतिम संस्कार मुंबई निवासी तृप्ति संजीव काबरा ने अपने स्वर्गीय ससुर मोहनलाल काबरा की स्मृति दी गई आर्थिक सहायता राशि से किया गया।
तृप्ति काबरा ने बताया कि अपने पूर्वजों, अपने पितरों के प्रति श्रद्धा को व्यक्त करने की क्रिया का नाम ही “श्राद्ध” है। हमारे पूर्वज, अपने माता-पिता में, अपने बड़ों में अथवा पारिवारिक जनों में इतनी श्रद्धा रखते थे कि उनके देवलोक गमन के बाद भी उनकी स्मृति और सम्मान में यथायोग्य दान-पुण्य, भोजन (पंचबलि किया करते थे) सत्कर्म किया करते थे। काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन को आर्थिक सहायता प्रदान की। अपने पितरों के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में अंतिम संस्कार करवाया। परिवार को सामाजिक सरोकारों में दायित्व निभाने का अवसर मिला।
क्षेत्रीय रहवासियों ने दी मृतक की सूचना
काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने बताया कि करीब 6 दिन पूर्व लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर दिव्यांग के मृत्यु होने की सूचना क्षेत्रीय रहवासियों ने मुझे दी। तत्काल दो बत्ती थाने के माध्यम से लगभग 50 वर्षीय दिव्यांग को डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज शव ग्रह में सुरक्षित रखवाया।
लगातार खोजबीन की परिजनों की मगर कोई पता नहीं चला
काकानी ने बताया कि लगातार खोजबीन के बाद भी मृतक दिव्यांग के परिजन नहीं मिले। क्षेत्रीय लोगों से प्राप्त जानकारी में पता चला कि व्यक्ति वर्षों से क्षेत्र में भीक्षावृत्ति कर अपना जीवन गुर्जर बसर कर रहा था। आज श्राद्ध पक्ष में उसका अंतिम संस्कार जवाहर नगर मुक्तिधाम में सहायक उप निरीक्षक मानालाल दसोरिया थाना दो बत्ती के उपस्थिति में विधि विधान से मंत्र उपचार के साथ काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव काकानी द्वारा किया गया।
की श्रद्धांजलि अर्पित
जिला प्रशासन, रोगी कल्याण समिति, पुलिस प्रशासन, समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सभी सदस्यों की ओर से पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163013
Total views : 8187654