
(स्वप्ना माधवानी) : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय रायपुर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 को गति देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी और संगठन महामंत्री पवन साय जी की सहमति से, प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना जी ने अभियान के लिए संभाग प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की घोषणा की।
इस क्रम में दुर्ग संभाग के सदस्यता सह प्रभारी के रूप में श्री प्रमोद जैन जी को नियुक्त किया गया, जिससे व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। प्रमोद जैन जी ने बताया कि अब पूरे दुर्ग संभाग के सभी जिलों में दौरा कर बैठकें आयोजित की जाएंगी। दुर्ग संभाग में सात जिले आते हैं:

बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, और राजनांदगांव। इन जिलों के जिला अध्यक्ष और व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्षों से चर्चा कर जिला प्रभारी और सदस्य की नियुक्ति की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग सदस्यता अभियान के तहत भाजपा से जुड़ सकें।
प्रमोद जैन जी ने व्यापारिक प्रकोष्ठ के माध्यम से एक लाख से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसे सक्रियता के साथ पूरा करने का संकल्प लिया गया है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए 8800002024 पर मिस कॉल कर सकते हैं, जिसके बाद एसएमएस के माध्यम से प्राप्त लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरनी होगी। इसके बाद, सदस्यता कार्ड एसएमएस के जरिए प्राप्त किया जा सकता है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166947
Total views : 8193774