साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की एक अहम बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक सुबह 11:30 बजे से नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में शुरू होगी। बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे।

साय कैबिनेट की इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि विचार-विमर्श के बाद सरकार कई अहम फैसलों पर मुहर लगा सकती है। इससे पहले 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को हुई कैबिनेट बैठक में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

इधर, कैबिनेट बैठक से पहले ही साय सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने का ऐलान करते हुए इसका आदेश भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

सरकार ने तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय के लिए अतिरिक्त दो दिवस—05 और 06 फरवरी 2026 तक धान बेचने की अनुमति दी है। छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर यह अहम आदेश जारी किया है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब किसानों को धान खरीदी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ होने की उम्मीद है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment