सरगुजा: हाथी प्रभावित क्षेत्र प्रतापपुर में हाथियों के हमले से एक दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गाँव में दहशत का माहौल है, लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के कपसरा बिसाही मोड़ गांव में पति-पत्नी अपने कटे हुए धान की फसल की रखवाली के लिए खलिहान में सोए थे। आधी रात को हाथियों का एक दल खलिहान में घुस आया। जैसे ही दंपत्ति ने हलचल की, हाथियों ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा तैयार करने के बाद दोनों शव अस्पताल भेजे।
वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है और कहा कि हाथियों का दल इस समय क्षेत्र में विचरण कर रहा है। विभाग ने सलाह दी है कि अंधेरा होने पर अकेले जंगल की ओर न जाएँ और पूरी सावधानी बरतें। साथ ही, पीड़ित परिवार को सरकारी और आर्थिक मदद प्रदान करने का भरोसा भी दिया गया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8179902
Total views : 8211161