भिड़े पति-पत्नी, चरित्र शंका ने ली पत्नी की जान – गला रेतकर हुई हत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़: जिले के सांगीतराई इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चरित्र शंका को लेकर पति-पत्नी के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पति ने अपनी पत्नी निशा चौहान का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, निशा और उसके पति के बीच अक्सर चरित्र शंका को लेकर झगड़े होते रहते थे। घटना के दिन दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। निशा खून से लथपथ वहीं गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले में आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला गई है और स्थानीय लोग दंग रह गए। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment