झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के बाराबम्बो रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. बताया जा रहा है कि रेल के तीन कोच पटरी से उतर गए हैं. फिलहाल इस हादसे में 6 लोगों के घायल ने होने की जानकारी सामने आ रही है.
घटना की पुष्टि करते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने कहा कि घटना की सूचना के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारी चक्रधरपुर रेल मंडल से रिलीफ ट्रेन और जिला प्रशासन के द्वारा तमाम एंबुलेंस घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है.
हालांकि, घटना में फिलहाल लोगों के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. साथ ही प्रशासन ने बाराबम्बो के पास हुए ट्रेन नंबर 12810 के पटरी उतरने की घटना के लिए हेल्पलाइन नंबर 0651-27-87115 भी जारी किया गया है.
अब इस रेल हादसे में 6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. सभी घायलों को रेलवे मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया है. वहीं, रेलवे कर्मचारियों के साथ एआरएम, एडीआरएम और सीकेपी की टीम पहुंच गई हैं.
टाटानगर- 06572290324
चक्रधरपुर- 06587 238072
राउरकेला- 06612501072, 06612500244
हावड़ा- 9433357920, 03326382217
रांची- 0651-27-87115.
एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क- 033-26382217, 9433357920
एसएचएम हेल्प डेस्क- 6295531471, 7595074427
केजीपी हेल्प डेस्क- 03222-293764
सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर- 55993
पी एंड टी- 022-22694040
मुंबई- 022-22694040
नागपुर- 7757912790
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168866
Total views : 8196662