होटल हैवैन्स पार्क का बार सील, आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर – आबकारी विभाग ने हैवेन्स पार्क हॉटल के बार को 15 दिन के लिए सील कर दिया गया है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से संचालक सकते में है। पिछले दोनो यहां पर आबकारी विभाग को छापे में दूसरे प्रदेश की शराब मिली थी।

शहर के होटलों और बारों में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की जोर शोर से तैयारी की जा रही है। कस्टमर्स की धड़ल्ले से बुकिंग की जा रही है। इसी बीच आबकारी विभाग ने होटल हैवेन्स पार्क के बार को 15 दिन के लिए सील कर दिया है। इस कार्रवाई से होटल का संचालक सकते में है।

यही नहीं 31 दिसंबर के पहले बार खुल जाए इसके लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। आपको बता दे आबकारी विभाग की टीम ने 6 दिसंबर को यहां छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान यहां के बार में हरियाणा की शराब मिली थी। बिना अनुमति दूसरे प्रदेश की शराब मिलने को आबकारी विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया था।

बार संचालक ने दूसरे प्रदेश की शराब परोसकर लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया था। मामले में कलेक्टर की ओर से हैवेन्स पार्क हॉटल और बार संचालक जीवनानी को नोटिस जारी कर हरियाणा राज्य की शराब बरामद होने पर जवाब मांगा गया था।

बार संचालक से संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर बार का लायसेंस 15दिवस के लिए निरस्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद होटल हैवेन्स पार्क में नए साल का जश्न फीका रहेगा। यहां के कस्टमर दूसरे होटलों या बारों में अपना बुकिंग कराएंगे। यही नहीं इस कार्रवाई से शहर के दूसरे बार संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment