जशपुर: जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी की बताई जा रही है। बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। हादसा करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुआ।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को बाहर निकाला गया। कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और मौके पर एम्बुलेंस भेजी गई। वहीं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से भी घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163786
Total views : 8188889