बालोद: डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतकों की पहचान नागेश भुआर्य (22 वर्ष, ग्राम पल्लेकसा धोबनी) और हेमलाल (45 वर्ष, मड़ियाकट्टा) के रूप में हुई है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163002
Total views : 8187638