रायपुर: नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.81 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्ठा) जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, वेस्ट जोन अंतर्गत आमानाका थाना और कबीर नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई की गई। मादक पदार्थ की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
आमानाका थाना क्षेत्र में 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आमानाका क्षेत्र से चार आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें –
▪️ जसकरण सिंह (23 वर्ष)
▪️ ऋषि साहू (26 वर्ष)
▪️ विशाल बिशेन (35 वर्ष)
▪️ भूपेंद्र सिंह (42 वर्ष) शामिल हैं।
कबीर नगर थाना क्षेत्र में 2 आरोपी गिरफ्तार
वहीं, कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित दांत वाटिका इलाके में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें –
▪️ धर्मेंद्र सिंह उर्फ बिक्का (38 वर्ष)
▪️ संतोष सिंह सिदार (29 वर्ष) शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब्त मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156844
Total views : 8178061