हैकर हुए सक्रिय ,मुंगेली पुलिस ने जारी किया अलर्ट ..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली- हैकर अंतरराष्ट्रीय अपराधों का एक बड़ा नाम जो पहले बहुत ही कम सुनने को मिलता था। मगर जैसे जैसे आधुनिकता का अंधानुकरण और  मोबाईल इंटरनेट की उपयोगिता बड़ी वैसे वैसे हैकर ने भी अपने पांव तेजी से पसारे है। विदेशों से देश , देश से राज्य और राज्य से अब तो इनकी पहुंच जिलों और छोटे छोटे कस्बों तक आ पहुंची है ।

हैकर बीसीए और बीटेक कम्प्यूटर साइंस के ज्ञाता होते है जो कम्प्यूटर सिस्टम के माध्यम से आपके कम्प्यूटर, मोबाईल, टेबलेट या अन्य डिजिटल उपकरणों पर सेंध लगाते है जिनका सीधा उद्देश्य आपके अकाउंट को खाली करना और आपके सिस्टम के डेटा को चोरी करना होता है।
जरूरत है इनसे सावधानी बरतने की पर कैसे? 

इसी तारतम्य में लोगो को सावधानी बरतने और जागरूक करने के उद्देश्य से मुंगेली पुलिस (साइबर सेल मुंगेली) ने हाल ही में अपने कर्तव्यों का वहन करते हुए सुरक्षागत दृष्टि से एक संदेश अलर्ट जारी किया है। जिसमे बताया गया है कि .apk का कोई भी फ़ाइल डाउनलोड न करे इससे आपका मोबाईल हैक हो सकता है।

व्हाट्सप पर आजकल . apk एक्सटेंशन वाली कुछ फाइल काफी अधिक संख्या में फॉरवर्ड हो रही है इन फाइलों की पहचान इनके आखिर में . apk लिखा होता है । जैसे ही ऐसे फाइल पर आप क्लिक करते है आपका फोन हैक हो जाता है और फोन का सारा डाटा ,सोशल मीडिया अकाउंट, ई वॉलेट, नेट बैंकिंग, इत्यादि की जानकारी हैकर के पास पहुंच जाती है। तत्पश्चात हैकर द्वारा आपके ही व्हाट्सएप नम्बर से आपके परिचित मोबाईल नम्बरों पर ये फाइल अग्रेषित की जाती है जिससे और भी लोग उनकी ठगी का शिकार हो सके।

.apk एक्सटेंशन वाली फाइल प्राप्त होते ही तत्काल उसे डिलीट कर देंवे चाहे ये आपके कितने ही भरोसेमंद या पहचान के व्यक्ति के नम्बर से भेजा गया हो। उदाहरण के लिए pm_kisan_yojna.apk , pm_avas_yojna.apk ,छत्तीसगढ़ मौसम की जानकारी.apk इत्यादि। 

उन्होंने इसके बचाव के उपाय भी बताएं है कि इस स्थिति में आप क्या करे – सर्वप्रथम ऐसे फाइल को बिना ओपन किये डिलीट कर देवे, उसके बाद अपने फोन का इंटरनेट बंद करके अपना फोन 2 से 3 बार रिस्टार्ट करे, अपने सभी वॉलेट, सोशल मीडिया अकाउंट, नेट बैंकिंग, व्हाट्सप्प इत्यादि का पासवर्ड बदल लें।

और किसी परिचित के नम्बर से आपको ऐसा संदेश मिल रहा हो तो तत्काल उन्हें सूचित करें।  किसी भी प्रकार से सहायता की आवश्यकता हो तो साइबर सेल हेल्प सेंटर नम्बर 1930 के साथ पुलिस कंट्रोल रूम 9479193044,  या साइबर सेल 9479193755 ,9479193756, पर भी कॉल कर सकते है।


आपके बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज मुंगेली जिले में भी इन हैकर की दस्तक हो चुकी है आज सुबह मुंगेली भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक का मोबाईल भी  हैकरों ने हैक कर लिया उनके मोबाईल पर भी कुछ ऐसा ही फाइल आया जिसे ओपन करते ही उनका व्हाट्सएप हैक कर लिया गया।

उसके बाद से लगातार उनके संपर्क वाले सभी नम्बरों और ग्रुप पर उक्त फाइल को डाउनलोड करने कहा गया । ये तो अच्छा था कि समय रहते इसकी जानकारी लग गयी और सभी को यथास्थिति से अवगत करा दिया गया । चूंकि वर्तमान में ये भाजपा के जिलाध्यक्ष है तो हो सकता है सभी ग्रुप के सदस्यों को ये फाइल इनके द्वारा किसी कार्यक्रम के संदर्भ में होगा सोचकर खोल लिया जाता तो काफी लोग इन हैकर के शिकार हो सकते थे। सावधान रहें सतर्क रहें मुंगेली पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए आपके साथ है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment