चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 IAS अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, रवि प्रकाश गुप्ता, आयुक्त, हिसार डिवीजन, हिसार को शहरी संपदा विभाग के सचिव के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है। वे अपने वर्तमान पद आयुक्त, हिसार डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
अंशज सिंह, महानिदेशक एवं सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सलाहकार, नागरिक उड्डयन, हरियाणा एवं सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
विक्रम, प्रबंध निदेशक, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड को प्रबंध निदेशक, हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड, नई दिल्ली के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अपने वर्तमान पद पर भी कार्यरत रहेंगे।
वीरेंद्र लाठर, जिला नगर आयुक्त एवं आयुक्त, नगर निगम, अंबाला को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त शिकायत विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
सचिन गुप्ता, उपायुक्त, रोहतक को अतिरिक्त सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तथा प्रबंध निदेशक, HSMITC के रिक्त पद पर तैनात किया गया है। वे रोहतक के उपायुक्त के रूप में भी कार्य करते रहेंगे।
वहीं अपराजिता, उपायुक्त, कैथल को अतिरिक्त सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग तथा निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार, हरियाणा के पद पर नियुक्त किया गया है। वे कैथल के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालती रहेंगी।
सरकार के इस प्रशासनिक फैसले को कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8153632
Total views : 8172932