बिलासपुर। कई महीनों से आंदोलन कर रहे SI भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. हाईकोर्ट जस्टिस एन.के. व्यास के सिंगल बेंच ने राज्य सरकार को 975 पोस्ट के लिए परिणाम जल्द जारी करने के आदेश दिए हैं. हाईकोर्ट ने आगामी 15 दिनों के भीतर SI भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है.
बता दें, छत्तीसगढ़ में साल 2021 के अक्टूबर में राज्य सरकार ने 975 पोस्ट के लिए विज्ञापन जारी किया था. लेकिन अब तक परीक्षा के परीणाम जारी नहीं करने को लेकर अभ्यर्थी कई बार आंदोलन कर चुके हैं. आमरण अनशन,मुंडन संस्कार,स्वच्छता अभियान और रक्तदान के जरिये कर अभ्यर्थी कई बार रिजल्ट की मांग कर चुके हैं. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अब जल्द ही अभ्यर्थियों की परेशानी खत्म होने की उम्मीद है.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166907
Total views : 8193693