ताजा खबर
जशपुर के 50 स्कूलों को स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्रांति को बताया मील का पत्थर.. तपकरा को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री  साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा: कहा– फौती के बदले मांगे ₹5000, अब होगा जनआंदोलन!… पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग की हत्या, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.. मौदहापारा पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चाकू लहराने वाला बदमाश और अस्पताल में चोरी करने वाला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने निभाई छेरापहरा सेवा, स्वर्ण झाड़ू से की रथमार्ग की शुद्धि

पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग की हत्या, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ :  घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजारी में पुरानी रंजिश के चलते एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घटना के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

घटना की जानकारी देते हुए प्रार्थी रमेश्वर साहू पिता स्व. मायाराम साहू (उम्र 55 वर्ष), निवासी ग्राम बिजारी, ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा मस्तराम साहू (उम्र 75 वर्ष) दिनांक 28 जून की सुबह गांव के ही रामचरण चौहान के घर डॉक्टर की जानकारी लेने पहुंचे थे। दरअसल, मस्तराम साहू अपनी आंख का ऑपरेशन कराना चाहते थे, इसी सिलसिले में चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान रामचरण का भाई शिवचरण चौहान वहां पहुंचा।

बताया जा रहा है कि शिवचरण और मस्तराम के बीच पहले से आपसी विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश को लेकर शिवचरण ने मौके पर ही अपने पास रखे धारदार टांगी से मस्तराम साहू के गले पर वार कर दिया, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से मस्तराम साहू की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हत्या के बाद आरोपी शिवचरण टांगी लेकर वहां से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर टीआई घरघोड़ा कुमार गौरव साहू तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी शिवचरण चौहान पिता स्व. बस्तीराम चौहान (उम्र 60 वर्ष), निवासी ग्राम बिजारी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है, आरोपी से प्रयुक्त आलाजरब एक लोहे का धारदार टांगी की जप्ती की गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 168/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।  मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2025
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *