जे के मिश्र / बिलासपुर – जिले में जोगीपुर, विचारपुर, बछालीकुर्द और नवागांव के रूप में चार नई ग्राम पंचायतों के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। आगामी त्रिस्तरीय चुनाव 2024-25 से पहले इन पंचायतों का औपचारिक गठन करने की योजना है। जिले में इस समय कुल 483 ग्राम पंचायतें हैं और कलेक्टर की ओर से 14 अक्टूबर को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है।
ग्राम पंचायतों के गठन को लेकर पंचायत, जनपद पंचायत और अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालयों में इस अधिसूचना की प्रति भेजी गई है। अधिसूचना के तहत नागरिकों से अगले एक हफ्ते के भीतर अपने सुझाव, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, जोगीपुर (वर्तमान में डोमनपुर ग्राम पंचायत), विचारपुर (वर्तमान में दहन्ना ग्राम पंचायत), बछालीकुर्द (वर्तमान में मैसासिरा ग्राम पंचायत) और मस्तूरी क्षेत्र का नवागांव (वर्तमान में टिकारी ग्राम पंचायत) को नई पंचायत के रूप में प्रस्तावित किया गया है। इन प्रस्तावों पर संबंधित एसडीएम के कार्यालय में दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इन सभी दावों और आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम निर्णय लेकर रिपोर्ट को जिला कलेक्टर को भेजा जाएगा।
अधिकारियों का मानना है कि ग्राम पंचायतों का गठन पूरा होने के बाद ग्रामीणों को और बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166907
Total views : 8193694