खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने आम नागरिकों के साथ सुनी मन की बात..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विनय सिंह: बेमेतरा – रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 114वें एपिसोड को छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने ग्राम बेलटुकरी में आम नागरिकों के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों और कार्यक्रम की सराहना की।

मंत्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से देश की जनता प्रेरित होकर अपने परिवार, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की कोशिश कर रही है।

बघेल ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान और संस्कार स्वच्छता पर दिए गए संदेश की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देशभर में स्वच्छता के प्रति लोगों में सकारात्मक बदलाव हो रहा है, जो समाज और देश की प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

मंत्री बघेल ने यह भी बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम को 10 साल पूरे हो चुके हैं और इसने लोगों को एक मंच पर लाकर उन्हें नई दिशा दी है। इस विशेष अवसर पर ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरणा ली।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment