तीसरे बजट को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, 2047 विजन पर रहेगा फोकस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: Chhattisgarh विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्य के वित्त मंत्री OP Choudhary 24 जनवरी को सदन में अपनी सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे।

बजट सत्र से पहले मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह बजट नई थीम और नए विजन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बजट की रणनीति वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के अनुरूप तैयार की गई है। Narendra Modi के नेतृत्व में विकसित भारत और मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को ध्यान में रखते हुए यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

मंत्री ने कहा कि 2047 के लॉन्ग टर्म प्लान और शॉर्ट टर्म प्लानिंग के तहत बजट में स्पष्ट रोडमैप देखने को मिलेगा।

कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि पूर्व में राजीव गांधी योजना के तहत चार किस्तों में राशि दी जाती थी, जबकि भाजपा सरकार हर साल उससे अधिक राशि प्रदान कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में जितनी राशि नहीं दे पाई, उससे अधिक उनकी सरकार दे रही है।

वित्त मंत्री के अनुसार, हर वर्ष लगभग 8000 करोड़ रुपये माता-बहनों के खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है, जबकि सरकार विकास कार्यों पर केंद्रित है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment