मंत्री-विधायक की मौजूदगी में सरकारी कार्यक्रम में मारपीट, मंच पर चले लात-घूंसे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूरजपुर: Surajpur जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धोंधा गांव में आयोजित कृषि महाविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हो गया। मंच पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला लात-घूंसे तक पहुंच गया। घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मंच पर भिड़े कार्यकर्ता

कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री Ramvichar Netam और प्रतापपुर विधायक Shakuntala Singh Porte मौजूद थे। उनकी उपस्थिति में हुए इस विवाद ने आयोजन की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए।

बताया जा रहा है कि वर्तमान मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल और प्रदेश पदाधिकारी अनुप गुप्ता के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते बहस उग्र हो गई और मंच पर धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू हो गई।

अंदरूनी खींचतान आई सामने

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों गुटों के बीच लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान इस कार्यक्रम में खुलकर सामने आ गई। पहले आरोप-प्रत्यारोप हुए, फिर विवाद हाथापाई में बदल गया। स्थिति को संभालने के लिए मंच पर मौजूद अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीच-बचाव करना पड़ा।

कुछ देर के लिए रुका कार्यक्रम

अचानक हुए हंगामे से कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। बाद में वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप से हालात काबू में किए गए और कार्यक्रम दोबारा शुरू किया गया।

धोंधा गांव में कृषि महाविद्यालय के भूमि पूजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल था और बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे थे। हालांकि मंच पर हुई मारपीट ने पूरे आयोजन की छवि पर असर डाला है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment