Apple की अगली फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का लॉन्च साल के अंत तक हो सकता है। लॉन्च से पहले ही इन हाई-एंड मॉडल्स के डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़े कई बड़े फीचर्स लीक सामने आ चुके हैं, जो इन्हें अब तक का सबसे पावरफुल iPhone बना सकते हैं।
लीक्स के अनुसार, Apple इस बार फ्रंट डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकता है। डाइनेमिक आइलैंड का साइज काफी छोटा किया जा सकता है या इसे पूरी तरह हटाने की भी संभावना जताई जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में पिल-शेप कटआउट और अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी दिए जाने का दावा किया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा को डिस्प्ले के लेफ्ट साइड शिफ्ट किया जा सकता है, जिससे फोन को नया लुक मिलेगा।
डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
रियर पैनल डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। फोन में उभरे हुए मॉड्यूल के साथ तीन कैमरा सेटअप, एल्यूमीनियम फ्रेम और ग्लास बैक पैनल दिए जाने की संभावना है। लीक रेंडर्स के मुताबिक, ये मॉडल्स डार्क पर्पल, बरगंडी और कॉफी ब्राउन जैसे नए कलर ऑप्शंस में आ सकते हैं।
कैमरा सेक्शन हमेशा की तरह iPhone 18 Pro सीरीज की सबसे बड़ी खासियत हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple इन मॉडल्स में वेरिएबल अपर्चर फीचर शामिल कर सकता है, जिससे लाइट पर बेहतर मैन्युअल कंट्रोल मिलेगा। इससे लो-लाइट फोटोग्राफी, नाइट मोड और बैकग्राउंड ब्लर में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। कैमरा सेटअप में Samsung का नया सेंसर दिए जाने की भी चर्चा है, जिससे बेहतर डायनामिक रेंज और बेहद कम नॉइज वाली तस्वीरें मिल सकती हैं।
परफॉर्मेंस के लिए, iPhone 18 Pro और Pro Max में नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा। दावा है कि यह चिप पहले के मुकाबले 15% ज्यादा तेज और 30% ज्यादा पावर एफिशिएंट होगी, साथ ही बेहतर हीट मैनेजमेंट भी मिलेगा।
बैटरी को लेकर सबसे बड़ा लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में 5100mAh तक की बैटरी दी जा सकती है, जो अब तक के iPhone मॉडल्स में सबसे बड़ी होगी। हालांकि, बड़ी बैटरी के चलते फोन का वजन करीब 240 ग्राम तक हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Apple का नया C2 मॉडम और mmWave 5G सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
कीमत की बात करें तो iPhone 18 Pro और Pro Max पहले के मुकाबले महंगे हो सकते हैं। भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत जहां 1,34,000 रुपये और Pro Max की 1,49,900 रुपये है, वहीं नई सीरीज की कीमत इससे ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसकी वजह महंगे चिपसेट, बैटरी कंपोनेंट्स और सप्लाई चेन से जुड़ी समस्याएं बताई जा रही हैं।
अब देखना होगा कि Apple iPhone 18 Pro सीरीज में इन लीक्स को कितना सच साबित करता है, लेकिन फिलहाल ये अपग्रेड्स इसे कंपनी का अब तक का सबसे दमदार स्मार्टफोन बना सकते हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8154778
Total views : 8174803