बिलासपुर: न्यू ईयर की रात एक खौफनाक घटना सामने आई, जब दो भाईयों ने मिलकर मोहल्ले में रहने वाले युवक अजीत विश्वास पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में अजीत खून से लथपथ होकर घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, तोरवा थाना क्षेत्र की कुंदरू मंदिर गली में रहने वाले अजीत अपने दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी मना रहे थे और पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले में गांजा और नशे का सामान बेचने वाले बलराज ध्रुव और बलवीर ध्रुव वहां पहुंचे। अजीत ने चेतावनी दी कि न्यू ईयर की रात पुलिस अलर्ट है, इसलिए मोहल्ले में नशा मत बेचो।
इस बात पर दोनों भाईयों ने अजीत से झगड़ा शुरू किया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने उसे घेर लिया और चाकू निकालकर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि एक भाई ने उसके गले में चाकू अड़ा दिया, जबकि दूसरे भाई ने उसके पीठ पर वार किया।
अजीत खून से लथपथ जमीन पर गिर गया। उसके दोस्तों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुँचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दोनों भाईयों की तलाश शुरू कर दी है। घटना ने मोहल्ले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162687
Total views : 8187196