
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के नकली होलोग्राम केस में मेरठ जेल में बंद रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर और आबकारी विभाग के विशेष सचिव रहे एपी त्रिपाठी को 12 अगस्त तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। आज रिमांड खत्म होने के बाद मेरठ कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश किया गया था।
इससे पहले यूपी STF ने 3 दिन की पुलिस रिमांड लेकर अनिल टुटेजा से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन पूछताछ में STF के हाथ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ नहीं लगी है। अधिकारियों ने बताया पूछताछ में टुटेजा का सहयोग नहीं मिल रहा है।
वही, नकली होलोग्राम मामले में प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स कंपनी के छत्तीसगढ़ हेड दिलीप पांडेय की जमानत आवेदन पर आज रायपुर के स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई है। जल्द ही कोर्ट फैसला सुनाएगा।
वहीं, इसी मामले में यूपी STF ने कोर्ट में अपनी पहली चार्जशीट पेश की। करीब 5 हजार पेज की चार्जशीट में नकली होलोग्राम बनाने वाली कंपनी मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विधु गुप्ता और इस घोटाले से जुड़े लोगों के नाम हैं।
यूपी STF के अधिकारियों ने बतााया कि इस केस में पूछताछ के लिए 3 बार शराब निर्माता कंपनियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी कंपनियों की ओर से पूछताछ में कोई नहीं पहुंचा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8179937
Total views : 8211205