(जे के मिश्रा ) बिलासपुर: व्यापार विहार थोक मार्केट में आज सुबह एक व्यापारी से 2.50 लाख रुपये की उठाईगिरी का मामला सामने आया है। दो अज्ञात आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महानाया प्याज भंडार के संचालक नारायण दास उर्फ निक्कू गणेश ट्रेडिंग कंपनी में आलू-प्याज के रेट पूछने गए थे। इसी दौरान उनके पास रखा बैग, जिसमें 2.50 लाख रुपये थे, उठाकर एक आरोपी फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी अकेला नहीं था। उसका एक साथी पास ही बाइक पर इंतजार कर रहा था। जैसे ही आरोपी बैग लेकर भागा, दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
यह मामला तारबाहर थाना का है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167596
Total views : 8194914