महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबियत अचानक बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें जूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा आज या कल हो सकती है और उससे पहले राजनीतिक गलियारे में कुछ भी हो सकता है।
आज ही महायुति की एक अहम बैठक होने वाली थी जिससे पहले शिंदे की तबियत बिगड़ गई है। एकनाथ शिंदे को डॉक्टर्स ने कुछ टेस्ट कराने के लिए कहा है।
एकनाथ शिंदे के बेटे डॉक्टर और सांसद श्रीकांत शिंदे भी एकनाथ शिंदे के साथ हैं। डॉक्टर्स की टीम कुछ टेस्ट करेगी और फिर रिपोर्ट देगी। शिंदे लगातार बुखार और गले में संक्रमण की वजह से परेशान हैं।
अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, “बढ़िया है।”
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236046
Total views : 8283430