पीएम मोदी ने कहा कि अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो हर तीसरे भारतीय को मोटापे से जुड़ी बीमारियों का खतरा हो सकता है। उन्होंने परिवारों से आह्वान किया कि वे अपने रोज़मर्रा के खाने-पीने की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव लाकर इस खतरे को टाल सकते हैं, क्योंकि स्वास्थ्य ही देश की सबसे बड़ी संपत्ति है।

PM Modi health warning: मोटापा बन रहा राष्ट्रीय चिंता का विषय
पीएम मोदी ने कहा, “हमारे देश के हर परिवार को चिंता करनी चाहिए कि मोटापा आज हमारे देश के लिए बड़ी चिंता बन रही है। आने वाले समय में हर तीसरे व्यक्ति में मोटापा होगा। हमें इससे बचना है।” उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि तेजी से बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी की वजह से मोटापे के मामले बढ़ते जा रहे हैं
PM Modi oil consumption suggestion: 10% कम तेल का सुझाव
प्रधानमंत्री ने लोगों को एक सरल लेकिन असरदार उपाय अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “मैंने सुझाव दिया था कि परिवार तय करे कि जब खाने का तेल घर आएगा तो हम 10 फीसदी कम ही लाएंगे, 10 फीसदी कम ही उपयोग करेंगे।” उन्होंने बताया कि इस छोटे कदम से बड़े बदलाव की दिशा में मदद मिल सकती है और मोटापे के साथ-साथ अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होगा।
युवाओं को खेल और योग अपनाने की अपील
पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे फिटनेस को अपनी प्राथमिकता बनाएं। उन्होंने कहा कि खेल-कूद, योग और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनाने से न केवल शरीर स्वस्थ रहेगा, बल्कि मानसिक मजबूती भी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिट रहना एक जिम्मेदारी है, जिसे हमें खुद और अपने परिवार के लिए निभाना चाहिए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण के मुताबिक, बीते एक दशक में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मोटापे की दर में तेजी से वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी के इस सुझाव को गंभीरता से अपनाया गया तो इससे देशभर में स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होगा और मोटापे की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156453
Total views : 8177427