राष्ट्रीय उपलब्धियों पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब ने प्रशस्ति पत्र देकर दी बधाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी: जिले में राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही उपलब्धियों को लेकर डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब, धमतरी ने आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रशस्ति पत्र में कलेक्टर मिश्रा के अथक प्रयास, समर्पण और दूरदर्शिता के कारण जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ने की सराहना की गई।

विशेष रूप से जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उनके प्रयासों को प्रभावशाली बताया गया। कलेक्टर मिश्रा ने महानदी प्रवाह क्षेत्र के पुनरुद्धार के तहत 5000 नारियल पौधों का रोपण और 600 घंटे के श्रमदान के माध्यम से महानदी संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनके प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले में भू-जल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और भारत सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा धमतरी जिले को जल संचय जनभागीदारी 1.0 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

साथ ही, प्रधानमंत्री जनमन योजना के उत्कृष्ट और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी धमतरी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ।

डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब ने कलेक्टर मिश्रा के नेतृत्व में जिले की निरंतर प्रगति पर कोटिशः बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मीडिया क्लब के संरक्षक एम. ए. फहीम, अध्यक्ष प्रेम कुमार मगेंद्र, उपाध्यक्ष नरेश राखेचा, महासचिव आशीष मिन्नी, कोषाध्यक्ष राजेश रायचुरा, मीडिया प्रभारी संजय जैन, सचिव डॉ. भूपेंद्र साहू और आशीष बंगानी उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment