धीवर समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंगः छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा द्वारा प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन ग्राम नवागांव (गोढ़ी) में रविवार को संपन्न हुआ। इस परिचय सम्मेलन में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों के सभी परिक्षेत्रों के लगभग 2 हजार युवक-युवती एक साथ क्रमबद्ध तरीके अपने जीवन साथी के तलाश में परिचय देते नजर आए और कार्यक्रम सफल बनाया। कार्यक्रम की सफलता पर कार्यक्रम के व्यवस्थापक पुरषोत्तम धीवर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ ने परिचय सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी युवक-युवतियों सहित कार्यक्रम में शामिल 8 हजार से ज्यादा समाजनो की उपस्थिति पर खुशी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में धीवर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश धीवर, कोषाध्यक्ष पवन धीवर, सचिव रामलाल पेंडरीया, संरक्षक, सलाहकार परमेश्वर फुटान, रामकृष्ण धीवर, लीलाराम तारक, जगन्नाथ सरपार, सेवकराम तारक, रामकुमार धीवर, सोहनलाल धीवर, कोषाध्यक्ष पवन धीवर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामानंद धीवर, वेदव्यास तारक, चन्द्रविजय धीवर, रामेश्वर धीवर, नरेंद्र धीवर, जनकुराम धीवर, परगना अध्यक्षो में प्रकाश, जीवनलाल, पुरुषोत्तम, चंद्रविजय, अशोक, सहदेव, जोहन, नुजराम, संतोष, लखन लाल, गणेश राम, बिसेलाल, पुरषोत्तम, सपहा, जयप्रकाश, भेषराम, संतोष, छत्रपाल, समय लाल, अमित, योगेंद्र, भूपेंद्र, बसंत, राजेन्द्र, बंशी, भुखन, गायत्री, संध्या, लक्ष्मी, सकून, आशा, कांति व कार्यक्रम के आयोजक परगना कोटनी अध्यक्ष सहदेव धीवर, सचिव विमल कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष संतोष धीवर, दुकलहा, तुलाराम, मोतीराम, ऋषि, नीलकण्ठ, बृजलाल सहित कोटनी परगना के बढ़ी संख्या में उपस्थित युवा साथियो व समाजनो ने सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। जिससे खुश कार्यक्रम के व्यवस्थापक व धीवर समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुरषोत्तम धीवर ने परिचय सम्मान में सहयोग करने वाले समाजजनो के प्रति आभार व्यक्त किया।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर आरंग

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment