देवेंद्र यादव का सरगांव में हुआ स्वागत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अमन यादव के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं बिहार प्रभारी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के बिलासपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत सरगांव में जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जनपद पंचायत प्रत्याशी अमन यादव ने किया, वही छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद घृतलहरे के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ।

नगर में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कांग्रेस की एकजुटता का परिचय दिया। नगर पंचायत क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पुष्पा शिव घृतलहरे, जनपद सदस्य चित्रलेखा घृतलहरे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय यादव, धनीराम यादव, घसियाराम लहरें, रशीद खान, पन्ना साहू, लक्ष्मी नारायण यादव, विनोद यादव, संतोष यादव, एजाज खान (पार्षद), दीपक साहू (पार्षद), मुकेश साहू (युकां उपाध्यक्ष), राहुल राजपूत (युकां अध्यक्ष), राकेश साहू (पार्षद), कृष्णा साहू (पार्षद), राधे मारखंडे (पार्षद), अहमद खान, निखिल यादव, मनीष यादव, दबेश साहू, धर्मेंद्र यादव, डॉक्टर मुखलेश डहरिया, राजा सिंह धैर्य, गुहाराम जोगी, प्रकाश टंडन, राहुल यादव, गौरव यादव, विष्णु यादव, सिद्धांशु यादव, दीपक यादव, अभय यादव, आकाश यादव, रौशन यादव, विक्की तांडव, चितरंजन यादव, राजा मानिक, प्रशांत यादव, कुशल आदि मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ मुंगेली के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने भी देवेंद्र यादव का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया ,राजकुमार यादव ने देवेंद्र यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान की सराहना की।

अमन यादव ने सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन कांग्रेस की मजबूती को दर्शाता है और आगामी चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा।
वंही स्वागत से अभिभूत देवेंद्र यादव ने सभी युवा साथियों ,कांग्रेसियों और उपस्थित लोगों के अभिवादन को उनका प्रेम और विश्वास बताया और ऐसा ही उत्साह और एकजुटता सदा रखने की बात कही गयी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *