बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की माताजी कुसुम सिन्हा का शनिवार देर रात निधन हो गया। वे 84 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर से न्यायिक जगत में शोक की लहर है।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार कुसुम सिन्हा ने रात करीब 1:30 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। निधन के समय परिवार के सदस्य उनके पास मौजूद थे।
उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 1:00 बजे मुख्य न्यायाधीश के आधिकारिक निवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार सरकंडा मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा।
कुसुम सिन्हा के निधन पर न्यायाधीशों, न्यायालय से जुड़े अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156696
Total views : 8177828