गरियाबंद: जिले के Rajim थाना क्षेत्र में सड़क किनारे नहर के पास एक युवती का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पास जाकर देखा, जहां झाड़ियों के बीच नहर किनारे युवती का शव पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अमृत साहू के अनुसार, घटना श्यामनगर-देवरी मार्ग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में तेज बदबू आ रही थी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने बदबू के स्रोत की तलाश की तो शव दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
टिकरापारा से थी लापता
प्रारंभिक जांच में शव की पहचान रायपुर के Tikrapara निवासी चंचल साहू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि चंचल 30 जनवरी से बिना बताए घर से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। मामले में सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8177735
Total views : 8208212