जिला अस्पताल के पीछे नाली में मिला नवजात का शव, कचरा बीनने वाली की नजर पड़ते ही हुआ खुलासा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग: Durg में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब जिला अस्पताल के मातृत्व-शिशु विभाग के पीछे नाली में नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार कचरा बीनने वाली एक महिला ने नाली में कुछ बहता हुआ देखा। पास जाकर देखने पर उसे नवजात का शव दिखाई दिया। इसके बाद उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही Kotwali Police Station Durg की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाली से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरच्युरी में रखवा दिया गया।

करीब छह महीने का बताया जा रहा भ्रूण

स्थानीय लोगों के मुताबिक नवजात भ्रूण करीब छह महीने का बताया जा रहा है और उसका शरीर काफी हद तक विकसित था। घटना सामने आने के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ लग गई और लोगों में नाराजगी भी देखी गई।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को पोस्टमार्टम करेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही नवजात की मौत की असली वजह और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment