सुबह कमरे से नहीं निकली बेटी, फंदे पर लटकी मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोन में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 17 वर्षीय किशोरी की लाश उसके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोन निवासी सुखीराम पटेल की बेटी ईश्वरी पटेल शनिवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। रविवार सुबह करीब 6 बजे जब परिजन जागे तो ईश्वरी का कमरा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की तोड़कर जब अंदर झांका गया तो किशोरी की लाश पंखे से लटकी हुई मिली।

यह दृश्य देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना तत्काल पचपेड़ी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि ईश्वरी की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment