अंबिकापुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के घुटरापार से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की बेरहमी से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतका के पति और बेटी को आरोपी बनाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर को घरेलू विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि पति शराब सेवन करता था और महिला पर अवैध संबंध का शक जताते हुए उसने अपनी ही बेटी के साथ मिलकर महिला की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट इतनी गंभीर थी कि महिला बुरी तरह घायल हो गई।
घायल अवस्था में परिजनों ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मारपीट से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इस मामले को हत्या करार देते हुए मृतका के पति और बेटी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और एक बार फिर घरेलू हिंसा की भयावह सच्चाई को सामने ला दिया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163003
Total views : 8187639