नोएडा: वैलेंटाइन डे के दिन दिल्ली से सटे नोएडा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में एक कार के अंदर युवक और युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों के सिर में गोली लगी थी और युवक के हाथ में पिस्टल बरामद हुई है।
अंदर से लॉक थी कार
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-107 स्थित दादरी रोड, पिलर नंबर-84 के पास खड़ी कार (DL14CL6473) से तेज आवाज आने की सूचना एक डिलीवरी बॉय ने दी थी। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने कार का निरीक्षण किया। कार अंदर से लॉक थी और दोनों शव खून से सने मिले।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका
प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
दोनों शुक्रवार शाम से थे लापता
मृतकों की पहचान सुमित (32), निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली और रेखा (26), निवासी सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा के रूप में हुई है। दोनों शुक्रवार शाम से लापता बताए जा रहे थे।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8177736
Total views : 8208214