सृजन सोनकर स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंगः सृजन सोनकर विद्या मंदिर आरंग में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। जिनमें विद्यालय के बच्चों द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। साथ ही संविधान में निहित शब्दों में हम भारत के लोग, संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म, उपासना, स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता, व्यक्ति की गरिमा व राष्ट्र की अखंडता को विस्तार से प्रस्तुत किया गया जिनमें बच्चों ने संविधान में लिए गए उन शब्दों की बारीकियों को रखा।

साथ ही संविधान विषय पर गीत, कविता, भाषण व प्रश्न मंच का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर ने बताया कि गणतंत्र और लोकतंत्र में क्या अंतर होता है आज राजा का बेटा राजा नहीं, अपितु योग्यता धारी राजा बन सकता है, यह सब संभव हो पाया तो इसका पूरा श्रेय जाता है भारतीय संविधान को। जिसके माध्यम से सबको अवसर की समानता और स्वतंत्रता का अधिकार मिल पाया है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षण लखनलाल सोनकर, अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर, उपाध्यक्ष सियाराम सोनकर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनकर, सचिव सूरज सोनकर, सह सचिव सतीश सोनकर, प्राचार्य यशोदा योगी, उपप्राचार्य भारती वर्मा, प्रधानपाठक सोहागा देवांगन, व्याख्याता रोहित कुमार यादव, कैलाश कुमार साहू, सांस्कृतिक प्रभारी चेतन सिंह चैहान, मनहरण लाल यादव, सरिता योगी, आशा सोनकर, रवि सोनकर, पुष्पा सोनकर, पुष्पा गुप्ता, गौतम जलक्षत्री, हंसराज जलक्षत्री, दीपक वर्मा, त्रिलोकी साहू गुपेश साहू, दुर्गेश साहू, तेजेश्वर साहू, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति रही।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment