कांग्रेस आज 12 जिलों में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, नेताओं की ड्यूटी तय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज से आंदोलन का आगाज हो रहा है। आंदोलन के पहले दिन जिला स्तर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मीडिया से रू-ब-रू होंगे। इसके लिए हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने बाकायदा नेताओं की ड्यूटियां तय कर दी हैं।

राज्य के सभी 12 जिला मुख्यालयों में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता मनरेगा के नाम और इसके स्वरूप में किए गए बदलावों को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधेंगे।

तय रणनीति के अनुसार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार शनिवार को कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं,

  • चंबा में प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी,

  • हमीरपुर में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार,

  • बिलासपुर में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर,

  • ऊना में कुटलैहड़ के विधायक विवेक कुमार,

  • सोलन में विधायक संजय अवस्थी,

  • शिमला में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह,

  • कुल्लू में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर,

  • मंडी में पूर्व मंत्री कौल सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा किन्नौर में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश नेगी और लाहुल-स्पीति में दोरजे अंगरूप मीडिया से बातचीत करेंगे।

कांग्रेस का कहना है कि मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी प्रदेशभर में जनता को जागरूक करेगी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment