छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विकास तिवारी को वरिष्ठ प्रवक्ता पद से हटा दिया है। विकास तिवारी ने हाल ही में झीरम घाटी नक्सल कांड की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग को पत्र लिखकर कांग्रेस नेताओं सहित भाजपा नेताओं का नार्कोटेस्ट कराने की मांग की थी।
इस कदम को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है। वरिष्ठ नेताओं का नाम मीडिया में जोड़कर प्रचारित करना भी पार्टी लाइन का उल्लंघन माना गया।

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पार्टी ने विकास तिवारी को तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस भी जारी किया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163019
Total views : 8187662