जल जीवन मिशन के कार्यों को जल्द पूर्ण करें – मुख्य अभियंता संजय सिंह….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय सिंह जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकासखंडवार जल जीवन मिशन के कार्यों सहित निर्माणाधीन पानी टंकी के समीप जल स्रोत उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को हर घर जल प्रमाणीकरण के कार्यों में गति लाने निर्देशित किया।

इसके पश्चात मुख्य अभियंता सिंह ने जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत खुड़िया समूह के कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान मुंगेली स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मुंगेली के कार्यपालन अभियंता कुंदन राना, पथरिया एस.डी.ओ. सुधाकर सोनकुशरे, मुंगेली एस.डी.ओ. आशीष मिश्रा, सहायक अभियंता एच.एस. कंवर, उपअभियंता प्रतीक पाटनी, राहुल देवांगन, कृष्ण मूर्ति एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment