16 अफसरों का तबादला, वाणिज्यिक कर विभाग ने जारी की सूची

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर:वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर पदोन्नत किए गए कुल 16 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है।

जारी सूची में शामिल अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह तबादला आदेश विभागीय प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।

तबादले से संबंधित आदेश पर उप सचिव शिव कुमार सिंह के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सभी अधिकारियों को जल्द ही अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment