CM योगी ने बजट 2026-27 को बताया ‘दशवर्षीय प्रमाण’, कहा– विकास और आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई दिशा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे राज्य के विकास और जनता की आकांक्षाओं के प्रति प्रतिबद्धता का “दशवर्षीय प्रमाण” बताया है।

मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “नए भारत का नया उत्तर प्रदेश” बीते दस वर्षों में अभूतपूर्व विकास और समृद्धि का साक्षी बना है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लगातार दसवीं बार विधानसभा में सर्वांगीण विकास के लिए बजट प्रस्तुत करने जा रही है, जो राज्य के 25 करोड़ नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को समर्पित है।

एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सुशासन, समावेशी विकास और जनकल्याण की नीतियों के जरिए एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 का ई-बजट “आत्मनिर्भर और विकसित उत्तर प्रदेश” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्पष्ट नीतिगत दृष्टिकोण, नई दिशा और ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा कि आगामी बजट राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों की गरिमा, युवाओं के आत्मसम्मान, महिलाओं के सशक्तिकरण और किसानों की समृद्धि को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट “विकसित भारत-2047” के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान करेगा और उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव को और सुदृढ़ करेगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था और 20 फरवरी तक चलेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment