बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में भाग लेकर किसानों और व्यापारिक प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इस अवसर पर कृषि और बागवानी क्षेत्र से जुड़े नवाचारों और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री इसके बाद बगिया स्थित शासकीय हाईस्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने स्मार्ट क्लास का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रमों की शृंखला में वे तपकरा भी पहुंचे, जहां नवनिर्मित तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री का दिनभर का दौरा बेहद व्यस्त रहा। उन्होंने बगिया से झाड़सुखद एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी और रायपुर के लिए रवाना हुए। राजधानी पहुंचने के बाद सीएम साय एक निजी होटल में आयोजित बिज़नेस कॉन्क्लेव एक्सीलेंस अवॉर्ड्स कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राज्य के उत्कृष्ट कारोबारियों और उद्योगपतियों को सम्मानित किया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165279
Total views : 8191173