6,412 से अधिक जोड़ों को देंगे आशीर्वाद, कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का करेंगे शुभारंभ
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के 6 हजार 412 से अधिक जोड़े विभिन्न धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह सूत्र में बंधेंगे। मुख्यमंत्री साय नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ‘कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ का भी शुभारंभ करेंगे। अभियान के प्रथम चरण में 6 माह से 52 माह आयु वर्ग के 40 हजार कुपोषित बच्चों को कवर किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत बस्तर संभाग से होगी, जिसमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा जिले शामिल हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में
-
हिंदू रीति से 6,281 जोड़े,
-
मुस्लिम रीति से 3 जोड़े,
-
ईसाई रीति से 113 जोड़े,
-
बौद्ध रीति से 5 जोड़े
-
तथा बैगा समुदाय के 10 जोड़े
विवाह बंधन में बंधेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8154778
Total views : 8174803