आज महासमुंद दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, सिरपुर महोत्सव में होंगे शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिला महासमुंद के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सिरपुर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय शाम 4:00 बजे रायपुर हेलीपेड से प्रस्थान करेंगे और शाम 4:20 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान, सिरपुर स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे वे सिरपुर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री साय शाम 6:05 बजे सिरपुर हेलीपेड से रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment